Sri Lanka Crisis: ममता बनर्जी के विधायक के बिगड़े बोल, कहा श्रीलंका जैसा हाल ‘मोदी जी’ का हो जाएगा | Watch Video

SriLanka Crisis: TMC समेत कई विपक्षी पार्टियों ने Sri Lanka Crisis को भारत से जोड़ दिया है. ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक इदरीस अली ने कहा कि ‘भारत में जो हालात चल रहे हैं, उस हिसाब से प्रधानमंत्री पूरी तरह से फेल हो चुके हैं.

Published date india.com Published: July 11, 2022 9:26 PM IST
email india.com By Deepak Kumar email india.com | Edited by Video Desk email india.com

SriLanka Crisis: श्रीलंका में कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति आवास में प्रदर्शनकारी घुस गए थे और राष्ट्रपति आवास पर कब्जा कर लिया था. यह मुद्दा अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है. इसी को देखते हुए भारत में भी विपक्षी पार्टियों ने पीएम मोदी पर हमला करना शुरू कर दिया है. ममता बनर्जी की पार्टी से विधायक इदरीस अली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘श्रीलंका के राष्ट्रपति का जो हाल हुआ है, वही हाल मोदी जी का भी होगा’. भारत में जो चल रहा है, उस हिसाब से मोदी जी पूरी तरह से फेल हो गए हैं. ममता के अली यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे बोला कि श्रीलंका में जो हुआ उससे भी ज्यादा होगा मोदी जी को भी रिजाइन करके भागना पड़ेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.