By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Snake In Bag: अमेरिका के टांपा इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक महिला के बैग से Boa constrictor नाम का 4 फीट लंबा सांप मिला है. महिला सांप को अपने कैरी बैग में छिपाकर उड़ान भरने की फिराक में थी. लेकिन जांच के दौरान पोल खुलने के बाद उसे पकड़ लिया गया और सांप के साथ फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया. परिवहन सुरक्षा प्रशासन (TSA) ने इंस्टाग्राम पर सुरक्षा जांच के दौरान की एक्स-रे फोटो शेयर की है. इस एक्स-रे फोटो में बैग के अंदर, जूते और लैपटॉप जैसे अन्य सामानों के साथ एक सांप नजर आ रहा है. देखें वीडियो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें