जयपुर: सोने-चांदी को छोड़ अब होने लगी नींबू की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात । Watch Video

नींबू के दाम इतने बढ़ गए हैं कि चोरों ने अब नींबू की चोरी करना भी शुरू कर दिया है. नींबू चोरी करने का सीसीटीवी फूटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: April 25, 2022 4:19 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

जयपुर: सोने-चांदी से लेकर घरों तक में चोरी की ख़बर तो आपने सुनी ही होगी. लेकिन क्या आपने नींबू की चोरी की ख़बर सुनी है. नहीं सुनी है तो अब सुन लीजिए. जयपुर की मुहाना नाम की सब्जी मंडी से चोरों ने नींबू की चोरी की है. नींबू के दाम इतने बढ़ गए हैं कि चोरों ने अब नींबू चोरी करना भी शुरू कर दिया है. चोरों द्वारा नींबू चोरी करने का सीसीटीवी फूटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक चोर सब्जी में आता है और नींबू चुराकर फरार हो जाता है. नींबू चोरी से व्यापारी बहुत परेशान हैं उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह घर जाकर अपने घर की रखवाली करें या मंडी में बैठकर नींबू की रखवाली करें. व्यापारियों की इस मजबूरी का चोर खूब फायदा उठा रहें हैं. वीडियो में देखें नींबू चोरी की पूरी वारदात.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.