By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Top 10 News 3rd January: दिल्ली के कंझावला इलाके में नए साल के जश्न के दौरान हुआ उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. नशे में धुत पांच युवकों ने 20 साल की लड़की को कार में 13 किमी तक घसीटा. युवती की दर्दनाक मौत हो गई. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है. अमित शाह ने इसे जघन्य घटना बताया है और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. अमित शाह ने निर्देश दिया है कि मामले में दिल्ली पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे. केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को अचानक देश में नोटबंदी लागू की थी. इसके तहत 1000 और 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था. नोटबंदी के फैसले के खिलाफ 58 याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिस पर 2 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. केंद्र सरकार के 2016 में 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले को बरकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार की नोटबंदी को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें