By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Top 10 News 16th November: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात में चुनाव प्रचार शनिवार 19 नवंबर से शुरु होने जा रहा है. पीएम का 19 तारीख से 3 दिन का गुजरात में चुनावी दौरा रहने वाला है. पीएम मोदी तीन दिनों में आठ चुनाव रैलियों को सम्बोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र का चुनावी अभियान दक्षिण गुजरात से शुरु होने जा रहा है. राजस्थान में एक और पुल उड़ाने की साजिश नाकाम हो गई है. डूंगरपुर में 3 बोरी विस्फोटक मिले हैं. नदी से जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई हैं. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बरामद किए गए विस्फोटक उसी तरह का है, जिससे उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर ओड़ा पुल को उड़ाने की साजिश हुई थी. पुलिस विस्फोटक की जांच उस एंगल से भी कर रही है. वीडियो में सभी टॉप 10 खबरें देखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें