By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Top 10 News 18th November: गुजरात में विधानसभा चुनाव की शुरुआत में कुछ ही दिन बाकी हैं. चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है. बीजेपी ने इस बार अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंक दी है. बीजेपी ने आज यानि शुक्रवार को गुजरात में ‘कारपेट बॉम्बिंग’ के तहत बड़े पैमाने पर चुनाव कैंपेन करने की रणनीति बनाई है. गुजरात में पहले चरण की 82 सीटों पर चुनाव कैंपेन के लिए तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, छह केंद्रीय मंत्री और छह अन्य राष्ट्रीय नेता एक ही दिन में 46 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे, जबकि राज्य के नेता 36 सीटों पर प्रचार करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, असम के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों की पूरी फौज अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए कैंपेन करते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय दौरे की शुरुआत आज से यानि 18 नवंबर को वेलिंगटन में टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच से होगी, जिसके बाद टीमें 20 और 22 नवंबर को दूसरे और तीसरे टी20 के लिए टौरंगा और नेपियर जाएंगी. हार्दिक पांड्या को टी20 की कप्तानी मिली है. आज की सभी टॉप 10 खबरें देखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें