Top 10 News 17th October: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. पार्टी में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है, जबकि 24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष होगा. यही नहीं कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद के लिए रेस है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई ने समन किया है. उन्हें सोमवार को सुबह 11 बजे सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. वीडियो में आज की सभी टॉप खबरें देखें.