Written By: Ruby Dwivedi
Updated: November 28, 2022 8:41 AM IST
Top 10 News 28th Nov: फीफा विश्व कप में रविवार को एक और उलटफेर देखने को मिला. मोरक्को ने ग्रुप एफ में बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया. इस हार से केविन डि ब्रून और 2018 के सेमीफाइनल में पहुंची बेल्जियम पर ग्रुप चरण में बाहर होने का खतरा छा गया है. रविवार को चंद्रपुर जिले में स्थित बल्लारपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया. यहां फुटओवर ब्रिज का स्लैब गिर गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर है. वहीं एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई.