Top 10 News 3rd November: बिहार में उपचुनाव आज, मोकामा-गोपालगंज में शुरू हुई वोटिंग, गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

Top 10 News 3rd November: बिहार में दो सीटों मोकामा और गोपालगंज में आज यानी गुरुवार को उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग की आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है.

Published date india.com Published: November 3, 2022 8:54 AM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Top 10 News 3rd November: बिहार में दो सीटों मोकामा और गोपालगंज में आज यानी गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. वहीं मोकामा विधानसभा उपचुनाव में कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मोकामा में होनेवाले उपचुनाव के मतदान को लेकर जिले की सीमा को सील किया गया है. वहीं गोपालगंज में भी हर मतदान लोकेशन पर सेंट्रल फोर्स की तैनाती की गई है. गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग की आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है. माना जा रहा है कि इस दौरान चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है. सभी टॉप 10 खबरें देखें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.