Top 10 News 8th Nov: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश

Top 10 News 8th November: इस साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानि कि 8 नवंबर दिन मंगलवार को लग रहा है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाएगा. बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक करने का आदेश दे दिया है. देखें वीडियो

Published date india.com Published: November 8, 2022 8:10 AM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Top 10 News 8th November: इस साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानि कि 8  नवंबर दिन मंगलवार को लग रहा है. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को और सूर्य ग्रहण अमावस्या को लगता है. इस बार यह चंद्र ग्रहण आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम को लग रहा है. इससे  पहले कार्तिक आमवस्या को सूर्य ग्रहण लगा था. पंद्रह दिन में यह दूसरा ग्रहण है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाएगा. विधानसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है. बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक करने का आदेश दे दिया है. दरअसल कांग्रेस पर कॉपीराइट का आरोप लगा है. आरोप है, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और भारत जोड़ो यात्रा के अकाउंट पर फिल्म केजीएफ चैप्टर -2 के साउंड रिकॉर्ड का अवैध रूप से उपयोग किया. वीडियो में सभी टॉप खबरें देखें. देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.