By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Top 10 news 9th Jan: उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी अपना कहर बरपा रही है. कई राज्यों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. नोएडा में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है. कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस है. दिल्ली में कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है. सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. सभी टॉप 10 न्यूज वीडियो में देखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें