By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Top 10 News 9th November: सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ आज यानि 9 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां राष्ट्रपति भवन में देश के 50वें सीजेआई न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को पद की शपथ दिलाएंगी. जस्टिस चंद्रचूड़ उच्चतम न्यायालय के पवित्र गलियारों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं, जहां उनके पिता लगभग 7 साल और 4 महीने तक प्रधान न्यायाधीश रहे थे, जो शीर्ष अदालत के इतिहास में किसी सीजेआई का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है. वह 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक प्रधान न्यायाधीश रहे. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 तक दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दिखाई जिसके लिए देश उनका आभारी रहेगा. देखें सभी टॉप खबरें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें