Uday Samant News: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से बागी हुए उदय सामंत की गाड़ी पर हमला होने की खबर सामने आ रही है. पूर्व मंत्री उदय सामंत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. शिंदे कैम्प के विधायक उदय सामंत ने लिखा कि कटरा में ट्रैफिक सिग्नल के पास मेरी गाड़ी रुकी थी. मैंने पाया कि दो से तीन वाहनों से मेरा पीछा किया जा रहा था. इतने में कुछ लोग गाड़ियों से उतरकर आए और मुझपर हमला कर दिया. उदय सामंत की गाड़ी का पीछे का कांच हमलावरों द्वारा तोड़ दिया गया. वीडियो में देखें सामंत की गाड़ी को रोककर कुछ लोगों ने बीच में नारेबाजी शुरू कर दी.