EnglishHindi

UP Election 2022: चौथे चरण में 59 विधानसभा सीटों पर 624 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य EVM में कैद

7 चरणों में कराए जा रहे Assembly Election के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर को मतदान हुआ. पांचवें और अगले चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा. जिसमें अयोध्या की सीटे शामिल होगी जबकि योगी के गढ़ गोरखपुर की बारी 3 मार्च को आएगी और 7 मार्च को मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान होना है.

Edited by: Video Desk| Published By: February 23, 2022 9:47 PM IST

UP Assembly Election 2022: भारत के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर इस समय चर्चा देश भर में हो रही है. 23 फरवरी को चौथे चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान हुआ, वह BJP के लिए बड़ी चुनौती वाला क्षेत्र था. इसी में लखीमपुर खीरी ज़िले की सीटें भी शामिल थीं, जहां बीजेपी से गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा पर किसानों पर गाड़ी दौड़ाने के आरोप लगे थे. 7 चरणों में कराए जा रहे Assembly Election के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर को मतदान हुआ. पांचवें और अगले चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा. जिसमें अयोध्या की सीटे शामिल होगी जबकि योगी के गढ़ गोरखपुर की बारी 3 मार्च को आएगी और 7 मार्च को मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान होना है.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.