UP Crime News: बदायूं जिले में SP नेता समेत 3 लोगों की हत्या, हत्यारे हुए फरार, लोगों में भारी आक्रोश | Watch Video

Badaun Triple Murder News: यूपी के बदायूं जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. बदायूं जिले के सथरा गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत उनकी माँ और पत्नी का मर्डर कर दिया गया है.

Published date india.com Published: November 1, 2022 1:50 PM IST
email india.com By Deepak Kumar email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Badaun Triple Murder News: बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश में हुए ट्रिपल मर्डर से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है. यूपी के बदायूं जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. बदायूं जिले के सथरा गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत उनकी माँ और पत्नी का मर्डर हो गया है. वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई. राकेश गुप्ता, मां शांति देवी और पत्नी शारदा के ट्रिपल मर्डर के पीछे राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है. पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. देखें वीडियो…..

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.