यूपी के उपमुख्यमंत्री ने ‘AIMIM चीफ’ के ट्वीट को कहा ज़हरीला, ओवैसी को मीडिया में चाहिए स्पेस | Watch Video

ओवैसी ने ट्वीट के ज़रिए उत्तर प्रदेश की सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है. यूपी सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य ने AIMIM अध्यक्ष को जबरदस्त फटकार लगाई. मौर्य ने बोला कि ओवैसी वोट बैंक की राजनीति करते है, जिससे उन्हें मीडिया में स्पेस मिलता है.

Published date india.com Published: July 27, 2022 5:35 PM IST
email india.com By Deepak Kumar email india.com | Edited by Video Desk email india.com

AIMIM पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सरकार पर सवाल उठाया है. असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर बोला कि ‘यूपी पुलिस’ कावड़ियों पर पंखुड़ियां की बौछार कर रही है. उनके पैरों पर लोशन लगाया जाता है और उनके साथ ‘इंतेहाई शफ़क़त’ से पेश आए हैं. लेकिन मुसलमान अगर 5 मिनट की नमाज़ पढ़ दे, तो उनके घरों पर बुलडोजर चला देती है. इसी का पलटवार करते हुए ‘केशव प्रसाद मौर्य’ ने कहा कि ओवैसी हमेशा जहरीले बयान देते है. यूपी के उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम सभी धार्मिक यात्राओं का सम्मान करते है, लेकिन ओवैसी वोट बैंक की राजनीति करते है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.