UP Election 2022: विधानसभा चुनाव खर्च में UP होगा top पर, लगभग 4000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान 

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि खर्च के मामले में उत्तर प्रदेश टॉप पर रहेगा. सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के मुताबिक उत्तर प्रदेश के चुनावों में 4000 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है.

Published date india.com Published: February 19, 2022 9:13 AM IST


Uttar Pradesh Election Expense: चुनाव आयोग की लाख कोशिशों के बावजूद पार्टियां और नेता अपनी लिमिट से अधिक खर्च करने के जुगाड़ निकाल ही लेते हैं. मतदाताओं (Voters) को लुभाने और चुनाव प्रचार (Election Campaign) में बड़े पैमाने पर खर्च होने वाला पैसा ऐसा होता है जिसका कोई हिसाब किताब नहीं. उत्तर प्रदेश में इस साल हो रहे विधानसभा के चुनाव में लगभग 4000 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है. इससे पहले दो आम चुनावों में भी हुए खर्च के आँकड़े चौंकाने वाले हैं. विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव (General Election) में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए. इसी तरह अनुमान है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 30 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.