By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद यूं तो अक्सर अपने फैशन के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस हाल ही में स्पॉट हुई हैं जहां उन्होंने पिंक ड्रेस पहनी थी. एक्ट्रेस का ये लुक बार्बी की याद दिला रहा है. उर्फी जावेद पिंक ऑउटफिट में बेहद ही सूंदर लग रही हैं और एक्ट्रेस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. खैर ये पहली बार नहीं है जब वो किसी वीडियो को लेकर सुर्खियां बना रही हैं, इससे पहले भी वो काफी बार अपने अतरंगी फैशन से चर्चाओं का विषय बन चुकी हैं. उर्फी जावेद को अपने फैशन के चलते काफी बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है और कई बार वो इसके लिए बुरी तरह ट्रोल भी हो चुकी हैं, पर हर बार वो अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं और हर बार अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आती हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें