बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा था कि उनकी सरकार को गिराने के पीछे अमेरिका का हाथ है. हालांकि अमेरिका ने अब इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने इसे अफवाह बताते हुए कहा कि बांग्लादेश में हुए सियासी उथल-पुथल में अमेरिका का कोई हाथ नहीं है.