Written By: Ananya
Updated: January 6, 2023 3:22 PM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में फिल्म जगत की तमाम हस्तियों के साथ बैठक की और फिल्मी जगत की तमाम पहलुओं पर बात चित भी की. इस बैठक के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने सीएम से कहा, '90 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है, वो सिर्फ कड़ी मेहनत करके लोगों तक अपना काम पहुंचाते हैं. इसलिए जरूरी है कि बॉलीवुड बायकॉट टैग को हटाया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि 'इस टैग को हटाने की जरूरत है. टोकरी में एक सड़ा हुआ सेब हो सकता है, पर हम सभी ऐसे नहीं हैं. साथ ही सुनील शेट्टी ने इस संदेश को पीएम नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाने की अपील की. Watch Video