Mathura Dispute: मथुरा में मौजूद मस्जिद को हटाने में उन्हीं की भूमिका अहम होने जा रही है जिन्होंने राम जन्मभूमि मामले में भगवान राम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई। और वह हैं अधिवक्ता हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु जैन. हालांकि अदालत में जब उन्होंने वाद दायर क्या तो उसने नकार दिया था. उसके बाद श्रीकृष्ण विराजमान के वाद को याचिकाकर्ताओं ने बतौर रिवीजन पिटीशन जिला जज की अदालत में दायर किया, जिस पर 2020 से चली लंबी बहस के बाद 19 मई को जिला जज की अदालत ने स्वीकार कर लिया.