EnglishHindi

Video : राजौरी में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 3 खूंखार आतंकियों को किया ढेर

Rajouri Encounter : गुरुवार को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम कर दिया और तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

Published By: Akarsh Shukla| Published By: August 29, 2024 5:06 PM IST
Rajouri Encounter : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के खेरी मोहरा लाठी और दांथल गांव में बुधवार की रात तीन आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए थे. वहीं, गुरुवार को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम कर दिया और तीन आतंकवादियों को मार गिराया. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘(तंगधार ऑपरेशन में) एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि हो गई है. कुपवाड़ा के माछल क्षेत्र में जारी घुसपैठ विरोधी अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है. इसके अलावा दो ए के राइफल, एक पिस्तौल, चार हथगोले और युद्ध से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की गई है.’

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.