Bangladesh Violence : बांग्लादेश की सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार का रूप ले चुका है. शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सरकारी टीचर को कुछ बांग्लादेशी युवाओं द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और नौकरी से इस्तीफा देने का दबाव भी बनाया जा रहा है. हिंदुओं के खिलाफ बांग्लादेश से सामने आ रहे बर्बरता के कई वीडियो ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की ‘शांति समर्थक’ वाली छवि की पोल खोल दी है, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिल चुका है.