Viral Video: CCTV में क़ैद हुई नींबू चोरी की घटना

Asia की सबसे बड़ी मंडी में नींबू की चोरी से व्यापारी परेशान.

Published date india.com Published: April 25, 2022 7:30 PM IST


Viral Video: आपने सोना चांदी या पैसों की चोरी तो सुनी होगी, लेकिन इस समय सुर्खियों में है नींबू की चोरी. देश में एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है तो दूसरी ओर नींबू के दाम बाजार में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. इस समय नींबू 300 रुपए प्रति किलो से भी ऊपर बिक रहा है. जिसके चलते अब चोरों की नजर नींबू पर भी लग गई है. नींबू चोरी के मामले तो देश के कोने-कोने से आ रहे हैं लेकिन ताज़ा मामला एशिया की संबसे बड़ी मंडी का है. मंडी से मिले इस वीडियो में एक शख्स नीबू की पूरी पेटी चुराकर निकल जाता है. चोर करके इसी नींबू को महंगे दाम में बेचता है. व्यापारियों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. चोर कब पकड़ा जाएगा नहीं पता, फिलहाल चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की नींद उड़ा रखी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.