By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Shocking Video: छोटे बच्चे बहुत नादान होते हैं. अनजाने में वे कई बार बड़ी-बड़ी शैतानियां और शरारतें कर जाते हैं, जिनका बुरा अंजाम उन्हें और उनके माता-पिता को भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बच्चा बहुमंजिला इमारत के खतरनाक किनारे पर चलता और दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. बच्चे की उम्र 3 साल के आसपास प्रतीत होती है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा खुली खिड़की से निकलकर सीधे इमारत के सबसे खतरनाक हिस्से पर चलने लगता है. वह दौड़ते-दौड़ते रूम की बालकनी तक जाता है. वह बालकनी में उतरने की कोशिश करता है, लेकिन उतर नहीं पाता. इसके बाद वह वापस चलकर दोबारा खिड़की की तरफ चला जाता है. इस दौरान एक-दो बार बच्चे का पैर भी लड़खड़ाता है. हालांकि गनीमत रही कि बच्चा खुद को संभाल लेता है और खिड़की से वापस अंदर चला जाता है. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें