Viral video: बस के टायर के नीचे आया युवक का सिर, हेलमेट ने बचा ली जान

Viral Video: हेलमेट कितना जरूरी है, यह वीडियो देखकर आप इसका अंदाजा खुद लगा सकते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स का सिर बस के चक्के के नीचे आ जाता है. लेकिन इस दौरान गनीमत की बात रही कि युवक का सिर कुचलने से बच जाता है क्योंकि युवक ने हेलमेट पहन रखा था. यह वीडियो हम आपको हेलमेट के प्रति जागरुक करने के लिए दिखा रहे हैं. आप भी घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें.

Published date india.com Published: July 25, 2022 9:59 AM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Viral Video: हमेशा कहा जाता है कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं. क्योंकि हेलमेट आपको कई खतरनाक हादसों से बचाता है और आपकी जान को सेफ रखता है. लेकिन कई लोग आज भी बिना हेलमेट लगाए घर से बाहर निकलते है और ऐसा सोचते हैं कि हमें क्या होगा. तो ऐसे लोगों को यह वीडियो देखना बेहद जरूरी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक से कहीं जा रहा होता है और सामने से अचानक एक बस आ जाती है. इस दौरान युवक का बाइक फिसल जाता है और उसका सिर सीधे बस के पिछले चक्के के नीचे आ जाता है. इस दौरान गनीमत की बात रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था. वरना युवक की जान जा सकती थी. देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.