Army Jawan Aur Bachchi Ka Video: माता-पिता हमेशा ही अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की कोशिश करते हैं, जिससे आगे चलकर वह समाज में उनका नाम रौशन कर सकें. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्ची मेट्रो स्टेशन पर खड़े जवान के पैर छुते नज़र आ रही है और जवान भी बच्ची पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. लोग इस वीडियो को देखने के बाद अपना रिएक्शन देते हुए कह रहे हैं बच्ची के माता-पिता ने उसे अच्छे संस्कार दिए हैं. साथ ही बच्ची की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. आप भी यह भावुक कर देने वाला वीडियो जरूर देखें.