Viral Video: मंगलवार सुबह यूपी के ग्रेटर नोएडा में ला रेजिडेंटिया हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर एक पालतू कुत्ते ने एक स्कूली बच्चे को काट लिया. घटना के वक्त बच्चा अपनी मां के साथ स्कूल जा रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे को बाद में चार इंजेक्शन लगाए गए. यह घटना बिल्डिंग की लिफ्ट के अंदर हुई और हमले का एक वीडियो भी अब ऑनलाइन सामने आया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूल का लड़का और उसकी मां पहले से ही लिफ्ट के अंदर थे. जब दरवाजा खुलता है और एक आदमी अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में प्रवेश करता है. लिफ्ट में घुसते ही कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसके हाथ पर काट लिया.