T20 World Cup 2022 Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी मैदान में आज भारतीय टीम का दूसरा T20 World Cup 2022 मैच नीदरलैंड के साथ था. जिसमें टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. लेकिन, बीच मैच में अचानक कैमरामैन ने खिलाड़ियों की तरफ से कैमरा मोड़कर स्टैन्डस की तरफ कर दिया. तो देखने को क्या मिला? एक भारतीय व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ टीम इंडिया को चीर करने आया था. नीदरलैंड्स की बैटिंग के 7वें ओवर की पहली गेंद पर इस भारतीय व्यक्ति ने घुटने के बल बैठकर कर अपनी प्रेमिका को अंगूठी दिखाकर शादी के लिए प्रपोज कर दिया. जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी की अंगूठी स्वीकार करी और हाँ में जवाब दिया. देखें यह प्यारा वीडियो…….