Viral Video : मंदिर में पुजारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना | Watch Video

Viral Video : राजधानी दिल्ली के एक मंदिर परिसर में एक व्यक्ति ने मंदिर के पुजारी पर हमला कर दिया. हमले का पूरा वीडियो CCTV में कैद हो गया है. दिल्ली पुलिस ने हत्या की वजह आरोपी सोनू और पुजारी के बीच मामूली बहस का होना बताया है.

Published date india.com Updated: July 8, 2022 2:32 PM IST
email india.com By Deepak Kumar email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Viral Video :  दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या का वीडियो वायरल हो रहा है. सोनू नाम के व्यक्ति ने  सोनिया विहार इलाके के एक मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि आरोपी सोनू और सोनिया विहार मंदिर के पुजारी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी. जिसके बाद आरोपी सोनू ने मंदिर परिसर में पुजारी से बहस होने पर लाठी मारना शुरू कर दिया. सोनू ने पुजारी को बड़ी बेहरमी से पीटा और ये पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद पीड़ित पुजारी को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.