Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने मौत के मुंह में जा रहे अपने साथी को अपनी सूझबूझ से सुरक्षित बचा लिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी दुकान को बढ़ा रहा है. जब शख्स अपनी दुकान का शटर नीचे गिरा रहा होता है, तभी वह करंट की चपेट में आ जाता है. शख्स करंट लगने की वजह से शटर से जाकर चिपक जाता है और इलेक्ट्रिक झटकों के कारण जोर-जोर हिलने लगता है. पास खड़ा उसका साथी यह सबकुछ देख रहा होता है. पहले तो वह समझ ही नहीं पाता कि उसे क्या हो रहा है. जब वो शख्स की तरफ अपने कदम बढ़ाता है और उसे शटर से अलग करने की कोशिश करता है, ठीक तभी उसे भी करंट लगता है, जिसके बाद वो डर के मारे पीछे हट जाता है और फिर सोचने लगता है कि अपने साथी को कैसे बचाए. पहले वो इधर-उधर देखता है कि कुछ मिल जाए, ताकि वह अपने दोस्त को करंट की चपेट से बचा सके. हालांकि तभी उसे एक आइडिया आता है. वो तुरंत अपने गले से गमछा उतारता है और अपने साथी के गले में फंसाकर उसे पीछे की ओर खींच लेता है. इस एक प्रयास की वजह से उसकी जान बच जाती है. देखें वीडियो