Viral Video: मथुरा में अचानक गिरी स्कूल की छत, बाप-बेटे की बाल-बाल बची जान

Viral Video: यूपी के मथुरा में एक स्कूल का छज्जा अचानक गिर गया. इस दौरान वहां पिता और पुत्र स्कूटी पर सवार थे. लेकिन इस दौरान गनीमत की बात रही कि पिता की समझदारी के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घटना का पूरा वीडियो देखें

Published date india.com Published: July 19, 2022 6:55 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Viral Video: यूपी के मथुरा में एक छज्जा गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक स्कूटी पर पिता और बेटे बैठे नज़र आ रहे हैं. इस दौरान पिता छज्जे की ओर देखता है, तो उसे संशय होता है कि स्कूल का छज्जा गिरने वाला है और वह बेटे को लेकर जल्दी से स्कूटी से उतरता है और दूसरी ओर छलांग लगा देता है. जैसे ही वह छलांग लगाता है फौरन स्कूल का छज्जा गिर जाता है. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग फौरन आकर पिता और पुत्र को उठाते हैं. गनीमत की बात रही पिता की नजर छज्जे पर पड़ गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना का देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.