EnglishHindi

विराट के कमरे घुसा अनजान शख्स, होटल रूम का वीडियो बना किया विराट के निजी जीवन में हस्तक्षेप, खिलाड़ी ने जताई आपत्ति | Watch Video

ऑस्ट्र्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के होटल रूम में कोई शख्स बिन बताए घुस आया और उनके कमरे और सामान का वीडियो बनाकर अपलोड भी किया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. विराट इस वीडियो को देख काफी हैरान और परेशान हैं. उन्होंने एक पोस्ट के द्वारा इस वीडियो और इस तरह की हरकतों को आपत्तिजनक बताया है.

Published By: Video Desk| Published By: October 31, 2022 1:06 PM IST
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्र्रेलिया में हैं. इसी बीच विराट कोहली के होटल रूम का एक वीडियो लीक हो गया है. कोहली ने भी सोशल मीडिया पर से वीडियो पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है. विराट कोहली के होटल रूम ये वीडिया किसी फैन ने बनाया है. फैन की इस हरकत पर विराट ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर कर गुस्से का इजहार किया. उन्होंने लिखा, ‘मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर बहुत खुश होते हैं. पर इस वीडियो ने मुझे अपनी प्राइवेसी के बारे में बहुत खराब महसूस कराया है. विराट ने लोगों से कहा कृपया लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की वस्तु न समझें.
Written by- Ananya

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.