आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होंगे, संसद और विधानसभाओं में वोट डाले जाएंगे. सुबह 10 बजे से राष्ट्रपति चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू होगी. शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को NDA ने अपना उम्मीदवार बनाया है. यशवंत सिन्हा विपक्ष की ओर साझा उम्मीदवार हैं. 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आएंगे. राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा आंकड़े NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हैं. चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतों की उम्मीद है. NDA दलों के अलावा द्रोपदी मुर्मू को बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस, बीएसपी, शिरोमणि अकाली दल, टीडीपी, जेडीएस, शिवसेना और JMM का भी साथ मिला है.
(Packaged by- Ananya)