Weather Report: भारत के दोनों समुद्री क्षेत्रों के ऊपर बने हैं प्रभावी मौसमी सिस्टम. मॉनसून की अक्षीय रेखा राजस्थान से बंगाल की खाड़ी के बीच बनी है. इसके चलते मध्य भारत में ओडिसा से गुजरात के बीच कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी. हालांकि गुजरात के दक्षिणी शहरों और महाराष्ट्र के उत्तरी शहरों में मॉनसून कुछ कमजोर हो जाएगा जिससे भीषण बारिश की आफत से लोगों को राहत मिलेगी. लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिसा, कर्नाटक के कई शहरों और गोवा में भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना. केरल में भी भारी बारिश की संभावना. उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. | Watch Video