By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Cloudburst: जैसा कि आपने सुना होगा कि बारिश के मौसम में अक्सर बादल फटने की घटनाएं होती हैं. ज्यादातर प्रभावित होते हैं पहाड़ी राज्य. इस घटना के चलते कई लोगों की हर साल जान चली जाती है, और कई लोग बादल फटने से बेघर भी हो जाते हैं, ये सब उन इलाकों में ज्यादा होता है जहां बारिश अधिक होती है. ऐसी जगहों पर बढ़ आने का खतरा भी बना रहता है. आइए जानते है बादल क्यों फटते हैं और इसके पीछे का क्या कारण हो सकता है. जब किसी जगह पर अचानक एक साथ बहुत अधिक बारिश हो जाती है तो उसे बादल फटना कहते हैं. इसे आप ऐसे समझ सकते कि अगर एक जगह बहुत पानी भरा हो और अचानक वह पानी कुछ ही जगह में गिर जाए .
क्यों अचानक से फट जाते है बादल ?
कहीं भी बादल फटने की घटना तब होती है जब काफी ज्यादा नमी वाले बादल एक जगह पर रुक जाते हैं. वहाँ मौजूद पानी की बूंदें आपस में मिल जाती हैं. फिर अचानक से भारी बारिश शुरू हो जाती है. बादल फटने पर 100 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें