By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
World Population Day 2022: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व जनसंख्या दिवस 2022 पर आयोजित एक कार्यक्रम में गए थे. वहां उन्होंने तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर अपनी चिंता जाहिर की है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनशांति की असंतुलन की स्थिति भी पैदा ना हो. सीएम ने आगे कहा कि किसी वर्ग की आबादी तेजी से ना बढ़ जाए और वहां के मूल निवासियों की आबादी कम ना रह जाए. उन्होंने कहा कि जब हम जनसंख्या नियंत्रण की बात करें, तो हमें जाति,मत,मजहब,क्षेत्र,भाषा इन सब से ऊपर उठ कर बात करनी चाहिए. मुख्यमंत्री योगी ने साथ ही कहा कि उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें