By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
G-20: इंडोनेशिया के बाली में G-20 सम्मेलन के आखिरी दिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली. इस नोंकझोंक का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो पर भड़कते नजर आए. दरअसल शी-जिनपिंग इस बात पर नाराज हो गए क्योंकि उनकी जब कनाडा के पीएम से पहली भेंट हुई थी. तो इस दौरान उनके बीच कुछ बातचीत हुई थी जो कि मीडिया में लीक हो गई. बुधवार को चीनी राष्ट्रपति ने जी-20 बैठक के समापन सत्र के इतर एक अनुवादक के जरिए ट्रूडो से कहा, हम जिस चीज पर चर्चा करते हैं, उसे अखबार को लीक कर दिया जाता है. यह उचित नहीं है. उन्होंने कहा, यह संवाद का तरीका नहीं है. अगर गंभीरता हो तो हमारे बीच अच्छी बातचीत हो सकती है. अन्यथा मुश्किल होगी. वीडियो में खबर के बारे और भी विस्तार से जानें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें