Talented Child Harshvardhan: 7वीं क्लास का छात्र कराता है UPSC की तैयारी, विदेशों में भी बज चुका है टैलेंट का डंका | Watch Video

Talented Child Harshvardhan: उत्तर प्रदेश के कक्षा 7वीं का छात्र हर्षवर्धन जिसकी उम्र महज 11 साल है. यह बच्चे अपने से दोगुनी से भी ज्यादा उम्र के लोगों को सिविल सेवा की तैयारी करवाता है. यह छात्र बीते काफी समय से सिविल सर्विसेज की कोचिंग दे रहा है. इस बच्चे का IQ लेवल 129 है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बच्चे की प्रशंसा की थी और इसी साल सितंबर महीने में यशवर्धन को सम्मानित किया था. यशवर्धन को लंदन के संस्थान हार्वर्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सबसे युवा इतिहासकार यानी Youngest Historian अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है.

Published date india.com Published: November 15, 2022 6:44 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Talented Child Harshvardhan: UPSC को सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है. परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार अच्छे से अच्छे कोचिंग सेंटर में दाखिला लेते हैं, जिससे कि उन्हें बड़े और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सके. लेकिन जब आपको यह पता चले कि यह तैयारी आपको एक 11 साल का बच्चा कराने वाला है तो आपका रिएक्शन क्या होगा. जाहिर सी बात है कि आप चौक जाएंगे. लेकिन यह बात सच है. उत्तर प्रदेश के रहने वाले इस बच्चे का नाम हर्षवर्धन है जिसकी उम्र 11 साल है और ये 7वीं कक्षा का छात्र है. लेकिन अपने से दोगुनी से भी ज्यादा उम्र के लोगों को सिविल सेवा की तैयारी करवाता है. यह छात्र बीते काफी समय से सिविल सर्विसेज की कोचिंग दे रहा है. इस बच्चे का IQ लेवल 129 है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बच्चे की प्रशंसा की थी और इसी साल सितंबर महीने में यशवर्धन को सम्मानित किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यशवर्धन के हाई इंटलेक्चुअल लेवल को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसे 7वीं के बाद डायरेक्ट क्लास 9 में दाखिला देने की विशेष अनुमति दी है. यशवर्धन की बुद्धि का डंका विदेश में भी बज चुका है. बच्चे को लंदन के संस्थान हार्वर्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सबसे युवा इतिहासकार यानी Youngest Historian अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. इसके अलावा उसके नाम पर पोस्टेज स्टैंप भी जारी किया जा चुका है. वीडियो में इस बच्चे के बारे और भी विस्तार से जानें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.