Written By: Video Desk
Updated: October 31, 2022 12:30 PM IST
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी आज ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे. वह यहां ग्रेनो में हीरानंदानी ग्रुप की डेटा सेंटर परियोजना का उदघाटन करेंगे. इसके अलावा गंगाजल परियोजना और फ्लैटेड फैक्टरी परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम करीब 4.30 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे. इसी के साथ कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी.
Written by- Ananya