लॉकडाउन में ज़रीन खान ने शुरू किया नया सफर, मिल रहा है जबरदस्त रिस्पांस

Zareen Khan Interview: ज़रीन ने अपने अभिनय की शुरुआत अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से की थी.

Published date india.com Published: August 18, 2020 1:27 PM IST

सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अदाकारा ज़रीन खान के हुस्न के दीवाने पूरी दुनिया में हैं. एक मॉडल के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखने वाली ज़रीन को पिछले कुछ समय से पर्दे पर भले ही नहीं देखा गया हो मगर वो यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बेहद एक्टिव हैं. ज़रीन ने हमसे इसी सफर के बारे में बात की.  ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’, ‘जाट जेम्स बॉन्ड’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘1921’ जैसी फिल्मो में अभिनय कर चुकी ज़रीन ने बताया की यूट्यूब चैनल शुरू करने का आईडिया उनके दोस्त ने काफी पहले दिया था मगर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. ज़रीन कहती हैं कि उन्हें बाद में ऐसा लगा कि उनके चाहने वालों का ये हक़ है कि वो अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की ज़िंदगी के बारे में जाने और फिर इसी तरह सिलसिला शुरू हो गया. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन ने इस फैसले पर मुहर लगा दी. आपको बता दें कि तीन महीनों के अंदर ज़रीन को यूट्यूब का सिल्वर बटन भी मिल गया है. इस इंटरव्यू में जानिए और भी मज़ेदार किस्से.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.