By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
कैसे फैलता है जीका वायरस – (How does Zika Virus spread)
जीका वायरस का मच्छर दिन और रात दोनों में काटता है.
जीका वायरस आमतौर पर एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है.
सेक्स संबंधों के जरिए भी जीका वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है.
जीका वायरस का मच्छर एक बार काटने के बाद और व्यक्तीयों को भी संक्रमित कर सकता है.
विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भवती महिलाओं में भी फ़ैल सकता है जीका वायरस. जिसका असर बच्चे पर भी हो सकता है.
जीका वायरस (Zika Virus) से संक्रमण के लक्षण हर व्यक्ति पर अलग- अलग प्रकार से होते है किसी को ज़्यादा तो किसी को कम.
जानिए जीका वायरस के Symptoms- (Zika Virus Symptoms)
सरदर्द
बुखार
जोड़ो में दर्द
चकते
आखें लाल होना
मांसपेशियों में दर्द
कैसे बचे जीका वायरस से – (Zika Virus Preventive Measures)
जीका वायरस के लक्षण कुछ समाये तक ही रहते है.
इसके संक्रमण से आप ज़्यादा बीमार नहीं होते.
जीका वायरस के लक्षण डेंगू (Dengue) और चिकनगुनिया (Chikungunya) जैसे ही होते है.
जीका वायरस संक्रमित व्यक्ति में एक हफ्ते तक रहता है.
अगर आपको कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत ही अपने डॉक्टर को संपर्क करें और ब्लड टेस्ट या मूत्रजांच (Urine Test) करवाएं.
अगर आप गर्भवती हैं तो लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं.
वैसे तो जीका वायरस (Zika Virus) की कोई दवा अभी तक नहीं बानी है फिर भी. इससे संक्रमित लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए.
संक्रमित व्यक्ति को बहरपुर आराम करना चाहिए.
खूब तरल पदार्थ पीना चाहिए जैसे की पानी,कॉफ़ी और जूस.
समय पर दवा का सेवन करना चाहिए.
कोई भी दवा अपनी मर्ज़ी से न लें. अन्यथा ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है.
अगर आपको कोई बीमारी है जैसे बीपी, शुगर या दिल के मरीज़ है तो अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें.
किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आए.
अगर आप संक्रमित व्यक्ति केसंपर्क में आए है तो तुरंत ही हाथों को साबुन से धोलें और अपने कपड़ों को धो लें या बदल लें.
संक्रमित व्यक्ति के मुंह से अपना मुंह दूर रखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें