
बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉय’ का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चूका है। जहाँ फिल्म को लेकर पहले से काफी सस्पेंस बना हुआ था अब ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद यह सस्पेंस और भी बढ़ गया है।फिल्म का ट्रेलर ऐसा है की एक बार देखने के बाद लोग यह सोचने पर मजबूर हो जायेंगे हैं की आखिर फिल्म की कहानी क्या है।
घडी की टिक टिक से शुरू हुआ या यह दिलचस्प ट्रेलर बहुत कुछ कह जाता है और कुछ नहीं भी कह पता। ट्रेलर में दिखाया गया है की रणबीर कपूर, रॉय नाम के एक चोर का किरदार निभा रहे है वही अर्जुन रामपाल फिल्म में लेखक और डायरेक्टर के किरदार में नज़र आ रहें हैं, जिसका नाम है कबीर ग्रेवाल। फिल्म में अर्जुन एक फिल्म की कहानी लिख रहे है और यह कहानी है रॉय यानि रणबीर कपूर की। फिल्म की हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस काफी हॉट लग रही हैं। जैकलीन को इस फिल्म में रणबीर और अर्जुन दोनों के साथ रोमांस करने का मौका मिला है। ख़बरों की माने तो जैकलीन का इस फिल्म में डबल रोल है, एक का नाम टीया है और एक का नाम आएशा।
फिल्म में भले ही रणबीर कपूर लीड रोल में हैं लेकिन ट्रेलर में अर्जुन रामपाल रणबीर पर भरी पड़ गए हैं। न केवल अर्जुन को ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिया गया है बल्कि अर्जुन का लुक काफी दिलचस्प है वही दूसरी तरफ रणबीर के लुक में कोई नया पन नहीं है।
फिल्म एक्शन, रोमांस और थ्रिल से भरी पड़ी है। फिल्म किस बारें में है यह तो ट्रेलर से पता चल गया लेकिन सस्पेंस तो फिल्म रिलीज़ के बाद ही खुलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.