
सनी लियॉन को बेबी डॉल गाने पर नचाने के बाद अब कनिका कपूर और मीत ब्रदर्स ने नचाया है श्रीलंका की हसीना जैकलिन फ़र्नान्डिस को। जी हाँ रॉय का तीसरा गाना ‘चिट्टीयां कलाईयां’ रिलीज़ किया गया। जिसमे जैकलिन खूब ठुमके लगते दिखाई दे रहीं हैं। (यह भी पढ़ें: Exclusive! ‘रॉय’ मोशन पोस्टर: रणबीर कपूर ने कॉपी किया धूम 3 के आमिर खान को)
गाने के विडियो में ऑफ शोल्डर टैंक टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में जैकलिन काफी क्यूट दिखाई दे रहीं हैं। फिल्म रॉय का ये गाना पूरी तरफ से जैकलिन पर ही बनाया गया है, गाने को देखकर लगता है की फिल्म में जैकलिन एक बिंदास और नटखट लड़की के किरदार में दिखाई देने वाली है।
इस गाने को लिखा है कुमार ने और कंपोज़ किया है मीत ब्रदर्स अंजन ने। इस पंजाबी गाने को अपनी आवाज़ दी है ‘बेबी डॉल’ फेम कनिका कपूर ने। (यह भी पढ़ें: रॉय ट्रेलर: रणबीर कपूर पर भरी पड़े अर्जुन रामपाल)
लव ट्रायंगल पर आधारित ये फिल्म 13 फरवरी, 2015 को रिलीज़ हो रही है, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर ने ‘रॉय’ नाम के एक चोर की भूमिका निभाई है। वहीं, अभिनेता अर्जुन रामपाल एक फिल्मकार की भूमिका में हैं और जैकलीन फर्नाडीज ने दोहरी भूमिका निभाई है।
टी-सीरीज और अजय कपूर के सह-निर्माण में बनी फिल्म का संगीत अंकित तिवारी, मीत ब्रदर्स अंजन और अमाल मलिक ने दिया है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.