EnglishHindi

RajiniKanth ने उम्र में छोटे CM Yogi के पैर छूने को लेकर क्या कहा? Rajinikanth Touches CM Yogi's Feet

Rajinikanth and CM Yogi: Rajinikanth ने CM Yogi Adityanath के पैर छुए थे, जिसका Video अब Social Media पर खूब Viral हो रहा है. कुछ लोग अपने से उम्र में छोटे CM Yogi के पैर छूने को लेकर Rajinikanth को Troll भी कर रहे हैं. लेकिन मामला बढ़ने के बाद अपने South Superstar Rajinikanth ने इसे लेकर बयान दिया है. Watch Video.

Written By: Video Desk
Updated: August 22, 2023 3:19 PM IST

Advertising
Advertising

सुपरस्टार रजनीकांत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खूब चर्चा में है. इसका कारण है रजनीकांत के द्वारा सीएम योगी का पैर छू लेना. जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग तो रजनीकांत को अपनी उम्र में छोटे सीएम योगी के पैर छूने को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं. लेकिन अब रजनीकांत ने भी अपनी चुप्पी तोड़ ली है.

हाल ही में रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हुई है. फिल्म के प्रमोशन के लिए रजनीकांत लखनऊ गए पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने CM हाउस पहुंच कर सीएम योगी से मुलाकात की और उनके पैर छू लिए. सीएम योगी ने भी रजनीकांत को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

कुछ लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि अपने से छोटी उम्र व्यक्ति के पैरे क्यों हुए? तो कुछ लोगों ने रजनीकांत का समर्थन किया और कहा कि पैर छूना सम्मान करने का तरीका है. वैसे आपको बता दें, रजनीकांत ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें