Viral video: हाथी की पीठ पर क्यों चढ़ा बाघ? वायरल वीडियो ने सबको कर दिया हैरान

इंटरनेट की दुनिया में कब कुछ वायरल हो जाए, यह कोई नहीं जानता, हाल ही में एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें एक बाघ को हाथी की पीठ पर सवार देखा जा सकता है.

Published date india.com Updated:

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ चौंकाने वाला सामने आता है. कभी किसी जानवर की हरकत तो कभी इंसानों की अजीबोगरीब हरकतें वायरल हो जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक हाथी की पीठ पर आराम से बैठा बाघ नजर आ रहा है.

वीडियो देखकर लोग हैरान

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक विशाल हाथी की पीठ पर एक बाघ बड़े आराम से बैठा है, और उसके साथ दो लोग भी बैठे हैं जो बाघ को मजबूती से थामे हुए हैं. ये वीडियो इतना असामान्य है कि इसे पहली बार देखने पर ही आंखें ठहर जाती हैं. आसपास काफी भीड़ भी जमा है और लोग इस नज़ारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों का कमेंट

यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से फैल गया. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई ये तो सच में अविश्वसनीय है. दूसरे ने कहा, सोशल मीडिया पर कुछ भी देखने को मिल सकता है. वहीं कुछ लोगों ने इसे खतरनाक बताया कि दो लोग खुले में बाघ को थामे हुए बैठे हैं.

बाघ को इस तरह ले जाना कितना सही?

वीडियो की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है, लेकिन लोगों के मन में एक बड़ा सवाल ये भी है कि क्या इस तरह जानवरों को ट्रांसपोर्ट करना सही है? कुछ लोगों ने इसे वन्यजीव कानूनों का उल्लंघन बताया है और कहा कि ये बाघ की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा हो सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.