दिवाली पर इतना विशाल पटाखा फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल है.
VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर दिवाली की रात एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने लोगों को हैरान कर दिया. दरअसल दिवाली की रात एक शख्स ने 10 लाख रुपये की कीमत का पटाखा फोड़ दिया. मगर जैसे ही पटाखा फूटा पूरा आसमान रंगा-बिरंगा हो गया. ये नजारा इतना खूबसूरत था जिसे देखकर शहर के लोग भी भौंचक्के रहे गए.
भौचक्का रह गया शहर
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय पटाखा जैसे ही जलाया गया, उसमें से सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में छोटे-छोटे पटाखे एक साथ निकलकर आसमान में फूटते हैं. ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर पूरा शहर भौचक्का रह गया.
वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा है. कुछ इसे ‘दिवाली का बंपर बम’ कह रहे हैं तो कुछ ने इसे ‘पटाखों का बुर्ज खलीफा’ तक कहा.’
मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर theunfilteredankush नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. हालांकि कई यूजर्स ने इसे एआई का कमाल बताया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.