YouTube पर अपलोड हुआ 140 साल लंबा VIDEO, शुरुआत में ही लिखा है- आओ मुझसे नर्क में मिलो | रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

YouTube Viral Video: यूट्यूब पर एक ऐसा वीडियो अपलोड हुआ है जिसने लोगों को होश उड़ा दिए हैं. ब्लैक स्क्रीन वाले इस वीडियो की लंबाई करीब 140 साल बताई जाती है.

Published date india.com Updated: January 14, 2026 2:45 PM IST
140 year old YouTube Video
रिकॉर्ड 140 साल लंबा वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. (Photo/YouTube)

यूट्यूब (YouTube) पर इन दिनों एक ऐसा अजीबोगरीब और रहस्यमयी वीडियो चर्चा में है, जिसने इंटरनेट यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है. ये कोई साधारण वीडियो नहीं है. बल्कि इसका कथित समय 140 साल तक चलने वाला बताया जा रहा है. वीडियो को 5 जनवरी 2026 को @ShinyWR नाम के चैनल पर अपलोड किया गया और यह कुछ ही दिनों में वायरल हो गया. स्क्रीन पर इसकी अवधि 140 साल लिखी दिखती है, जैसा कि वीडियो का शीर्षक और थंबनेल बताते हैं. अगर इसे सच में पूरे देखना हो तो एक इंसान की पूरी जिंददगी भी काफी नहीं होगी. यही बात इस वीडियो को सनसनी बनाती है.

किसने लिखा है ईरान का राष्ट्रगान, इसका हिंदी में मतलब भी दिमाग हिला देगा

नजर आती है सिर्फ काली स्क्रीन

लेकिन हैरानी की बात यह है कि वीडियो में ना कोई तस्वीर है, ना कोई आवाज है. सिर्फ काली स्क्रीन दिखाई देती है. प्ले बटन दबाते ही यह कुछ घंटों के भीतर खत्म हो जाता है, मगर थंबनेल के टैग पर यह 140 साल जैसा दिखता है. यही डिजाइन और लंबाई का भ्रम इंटरनेट पर सबसे बड़ा सवाल बन गया है. सबसे ज्यादा चर्चा इसका डिस्क्रिप्शन भी है. वीडियो विवरण में अरबी भाषा के सिंबल्स लिखे हैं, जिनका हिंदी अनुवाद आओ, मुझसे नर्क में मिलो निकलता है. ये एक ऐसा संदेश है जिसने लोगों को रोंगटे खड़े कर दिए हैं.

कैसे अपलोड हुआ इतना लंबा वीडियो

वीडियो चर्चा में आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर अनगिनत टिप्पणियां और अटकलें शुरू कर दी हैं. कुछ लोग इसे एक ठोस तकनीकी प्रयोग या YouTube सिस्टम टेस्टिंग का हिस्सा मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक डिजिटल आर्ट या सामाजिक प्रयोग कह रहे हैं. वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्सचुके हैं. कुछ यूज़र्स इसे मजाक और फिल्मी स्टाइल की मार्केटिंग कह रहे हैं, वहीं कुछ इसे किसी बड़े ऑनलाइन गेम (ARG) या पजल का हिस्सा भी बता रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

यूट्यूब पर देख सकते हैं वीडियो

नॉर्थ कोरिया से कनेक्शन

सबसे दिलचस्प बात यह है कि वीडियो का नॉर्थ कोरिया से दिखाया गया चैनल लोकेशन भी लोगों को हैरान कर रहा है, क्योंकि वहां इंटरनेट की आजादी सीमित मानी जाती है. कुछ का मानना है कि यह जानबूझकर वायरल होने के लिए डिजाइन किया गया रणनीति हो सकता है. फिलहाल तक इस वीडियो का कोई साफ मकसद, असली कहानी या आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है. यही रहस्य इसे इंटरनेट का नया मिस्टीरी हॉटटॉपिक बना रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.