OMG! 15 लाख फॉलोअर्स वाले डॉगी को पहले चोरी किया, फिर रेस्टोरेंट में पकाकर लोगों को खिला दिया

मामला तब सामने आया जब डॉग अचानक अपने घर के बाहर से गायब हो गया. परिवार ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए थे.

Written by: Ikramuddin Edited by: Ikramuddin
Published: June 5, 2026, 11:47 PM IST

Shocking News Today: सोशल मीडिया की दुनिया में मशहूर एक पालतू डॉगी की दर्दनाक मौत ने लाखों लोगों को झकझोर दिया है. जिस डॉग को लोग रोज वीडियो में देखकर प्यार लुटाते थे, उसके साथ जो हुआ उसने इंटरनेट पर गुस्से की लहर पैदा कर दी है. 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इस डॉगी की कहानी अब इंसाफ की मांग में बदल चुकी है. बताया जा रहा है कि चीन में रहने वाला बॉर्डर कॉली नस्ल का डॉग अपने मालिक के साथ ट्रैवल वीडियो में नजर आता था. उसकी क्यूट हरकतों और समझदारी की वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गया था. लोग उसे सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं बल्कि परिवार के सदस्य की तरह देखते थे.

ये भी जरूर पढ़ें- VIDEO: पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते ही आग का गोला बन गई कार, सेकंडों में मच गई अफरा-तफरी

चोरों ने रेस्टोरेंट को बेच दिया डॉगी

मामला तब सामने आया जब डॉग अचानक अपने घर के बाहर से गायब हो गया. परिवार ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए थे. इसके बाद मालिक ने उसे खोजने के लिए हरसंभव कोशिश शुरू कर दी. कई दिनों की तलाश के बाद जो जानकारी मिली, उसने सभी को हैरान कर दिया. आरोप है कि डॉगी को चोरी करने के बाद बेहद कम रकम में एक ऐसे रेस्टोरेंट को बेच दिया गया, जहां डॉग मीट परोसा जाता था. सबसे दुखद बात यह रही कि जब तक मालिक वहां पहुंचा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

मालिक ने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना दर्द साझा किया. वीडियो में वह अपने पालतू साथी को याद करते हुए भावुक नजर आया. यह वीडियो देखते ही हजारों लोगों ने कमेंट कर संवेदना जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी.

यहां एक्स पर देखें

क्या बोले नेटिजन्स

डॉगी की मौत की खबर अब सिर्फ एक वायरल स्टोरी नहीं रह गई है. यह उन लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बन गई है, जो अपने पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा मानते हैं. सोशल मीडिया पर लगातार #JusticeForChutou जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं और लोग दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.