
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
19-Minute Viral Video: पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर एक 19 मिनट वाले वायरल वीडियो की चर्चा तेजी से हो रही है. कहा जा रहा है कि इसमें एक कपल का निजी पल रिकॉर्ड हुआ है, हालांकि इसका सोर्स अभी भी साफ नहीं है. यह वीडियो नवंबर के आखिर में सोशल मीडिया पर फैलना शुरू हुआ और देखते ही देखते वायरल हो गया. इसकी चर्चा इतनी बढ़ गई कि साइबर एक्सपर्ट भी इस पर नजर रखने लगे हैं. ऐसे एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि इस ट्रेंड का फायदा उठाकर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं की कैसे आपके साथ स्कैम हो रहा है.
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक ठग सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक फैला रहे हैं, जिन पर क्लिक करने से मालवेयर फोन या लैपटॉप में चुपचाप इंस्टॉल हो जाता है. ये लिंक Instagram, Facebook और X पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. यह मालवेयर बैकग्राउंड में बिना दिखे काम करता है. यह फोन की एक्टिविटी पर नजर रख सकता है, आपकी निजी जानकारी चुरा सकता है और आपके अकाउंट तक पहुंच बना सकता है. कई नकली सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाए गए हैं, ताकि लोगों को लगे कि लिंक असली है. ऐसे में चेतावनी दी जा रहे हैं कि सिर्फ वीडियो को खोजने या डाउनलोड करने की कोशिश भी आपके लिए डिजिटल खतरा बन सकती है.
साइबर सुरक्षा टीमों का कहना है कि इस स्कैम में इस्तेमाल हो रहा मालवेयर खास तौर पर बैंक से जुड़ी जानकारी चुराने के लिए तैयार किया गया है. अगर यह आपके फोन में इंस्टॉल हो जाए, तो यह आपके इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड, OTP और अन्य निजी जानकारी पढ़ सकता है। इसके बाद ठग आसानी से आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं. स्कैमर्स लोगों को बहला-फुसलाने के लिए फिशिंग के तरीके अपनाते हैं, जैसे- एक्सक्लूसिव वीडियो यहां देखें” या “ओरिजिनल वीडियो लिंक” जैसे मैसेज ने ठगों को मौका दे दिया है कि वे अनजान यूजर्स को आसानी से जाल में फंसा सकें.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें जो यह वीडियो देने का दावा करता हो, क्योंकि ऐसा कोई असली और भरोसेमंद सोर्स मौजूद नहीं है. यूजर्स को मोबाइल सुरक्षा सेटिंग्स अपडेट करने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखने और अंजान वेबसाइट या थर्ड-पार्टी ऐप से दूर रहने की सलाह दी गई है. क्योंकि यह ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है, साइबर टीमें और सरकारी एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए हैं. वे चेतावनी दे रही हैं कि अगर लोग सावधान नहीं हुए, तो यह स्कैम और भी बड़ा रूप ले सकता है और कई लोगों के बैंक अकाउंट खतरे में पड़ सकते हैं.
एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि 19 मिनट वाला वीडियो AI-generated है और इसे शेयर करना कानूनन अपराध है. ऐसे वीडियो साझा करने पर IT एक्ट की धाराओं के तहत 3 से 7 साल की जेल और भारी जुर्माना लग सकता है, इसलिए किसी भी आपत्तिजनक या निजी वीडियो को आगे न भेजें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.